You are currently viewing गाय को चारा खिलाने के फायदे –  Benefits of Feeding Fodder to Cow

गाय को चारा खिलाने के फायदे – Benefits of Feeding Fodder to Cow

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसा कहा जाता है किगाय को चारा खिलाने से कई सारे फायदे – Benefits of Feeding Fodder to Cow हो सकते हैं। गाय में सभी हिंदू देवी-देवताओं का वास होता है यानि गाय के दर्शन मात्र से आपको सभी देवी-देवताओं के दर्शन हो जाते हैं और गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद आप प्राप्त कर सकते हैं।तो चलिए आज हम गाय को चारा खिलाने से होने वाले फायदे के बारे में जानते है।

Benefits of Feeding Fodder to Cow

गाय को हरा चारा खिलाने से बुध की कृपा मिलनी शुरू हो जाती है। विद्या, कला आदि के क्षेत्र में सफलता के लिए बुध की कृपा आवश्यक है। यदि गाय कहीं से घूमती आपके दरवाजे पर आ जाए तो समझिए घर में लक्ष्मी आने से पहले आपके घर का मुआयना कर रही हैं। गाय को तत्काल हरा चारा उपलब्ध हो तो खिला देना चाहिए। नहीं तो गुड़ और रोटी देना चाहिए. कुछ न कुछ उन्हें खाने को अवश्य देना चाहिए।यदि आप किसी काम से जा रहे हों और रास्ते में कहीं गाय बछड़े के साथ दिख जाए तो उस कार्य के पूरे होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

गाय को चारा खिलाने के फायदे – Benefits of Feeding Fodder to Cow

गाय को चारा खिलाने के फायदे - Benefits of Feeding Fodder to Cow
Benefits of Feeding Fodder to Cow

बुधवार के दिन चारा खिलाना फायदेमंद

बुधवार का दिन हिंदू धर्म के प्रथम देवता श्री गणेश को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन खास तरह के उपाय करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आते हैं। आज इस Post में हम आपको बुधवार के दिन व गणपति बप्पा से जुड़े उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करना बेहद लाभकारी होता है। हिन्दू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। उनकी सेवा करने से आपको सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि बुधवार के दिन गाय को हरी घास जरूर खिलानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है अगर आप गाय को हरी खास न खिला पाएं तो सुबह की पहली रोटी उन्हें खिला दें। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और हर काम में सफलता मिलती है।

गाय को चारा खिलाने के फायदे - Benefits of Feeding Fodder to Cow
Benefits of Feeding Fodder to Cow

धार्मिक मान्यता है भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति और समृद्ध‍ि आती है। बुधवार के दिन घर में भगवान गणपति की स्थापना करें। या घर में सफेद रंग की भगवान गणपति की मूर्ति विराजमान करें। ऐसा करने से घर-परिवार पर आई विपत्ति या तंत्र शक्तियों का प्रभाव समाप्त हो जाता ह तथा घर में मौजूद समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए

शुक्रवार को दही चावल खिलाने से शुक ग्रह की अनुकूलता में वृद्धि होती है। यह उपाय लक्ष्मी कारक है। केवल चावल भी खिलाया जा सकता है। शनि, राहु, केतु के शुभ प्रभाव के लिए
शनिवार को सरसों का तेल चुपड़कर तिल के कुछ दाने रोटी पर रखकर चितकबरी या काली गाय को खिलाएं। उड़द और चावल की बनी नमकीन खिचड़ी खिलाने से द्ररिद्रता दूर होती हैं।

गाय को चारा खिलाने के फायदे - Benefits of Feeding Fodder to Cow
– Benefits of Feeding Fodder to Cow

गाय के गोबर से घर के ईशान कोण को लीपने या अथवा घर के पूजा स्थान गोबर से लीपने से भाग्य में वृद्धि होती है।

पूजा स्थान या ड्राइंगरूम के ईशान कोण में चांदी की गाय और उसका बछड़ा रखना भाग्य में वृद्धि कराने वाला होता है। उस घर में बैठकर यदि कोई योजना आगंतुकों के साथ बनाई जाए तो उनका साथ मिलता है।

लाल गाय को रविवार के दिन दोपहर में दोनों हाथों में गेहूं भरकर खिलाने से सूर्य बली होते हैं। गेहूं को जमीन पर नहीं डालें अपने हाथों में रखकर खिलाएं. गाय उसे चाटेगी तो लाभ होगा।

गाय को चारा खिलाने के फायदे - Benefits of Feeding Fodder to Cow
Benefits of Feeding Fodder to Cow

ग्रहों के दोष दूर करने के उपाय।

पहली रोटी गौ माता के लिए पकाएं व खिलाएं।
– प्रत्येक मांगलिक कार्यों में गौ माता को अवश्य शामिल करें।
– गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं।
– बच्चे अगर कहने से बाहर हो तो गौमाता को भोजन उनके हाथ से या हाथ लगवा कर खिलाएं।
– प्रतिदिन,सप्ताह में या महीने में एक बार गौशाला परिवार समेत जाने का नियम बनाएं।
– गर्मियों में गौ माता को पानी अवश्य पिलाएं।
– सर्दियों में गौ माता को गुड़ खिलाएं। गर्मियों में गाय को गुड़ न खिलाएं।
– गौ माता के पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है, इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं।
– परिवार में गौ से प्राप्त पंचगव्य युक्त पदार्थों का उपयोग करें, पंचगव्य के बिना पूजा पाठ हवन सफल नहीं होते।
– गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनंदपूर्वक चैन की सांस लेती है । वहां वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं।
– गौ माता को चारा खिलाने से तैंतीस कोटी देवी देवताओं को भोग लग जाता है।
– गौ माता कि सेवा परिक्रमा करने से इंसान भय मुक्त हो जाता है व सभी तीर्थो के पुण्यों का लाभ मिलता है।                                                    – घर के दरवाजे पर गाय आये तो उसे खाली न लौटाएं।
– गौ माता को कभी पैर न लगाए, गौ माता अन्नपूर्णा देवी कामधेनु है, मनोकामना पूर्ण करने वाली है।
– गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे य गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है।
– जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है।
– गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है और गौ माता के मुत्र में गंगाजी का वास होता है।
– गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है।

गाय को चारा खिलाने के फायदे - Benefits of Feeding Fodder to Cow
Benefits of Feeding Fodder to Cow

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बुधवार को गाय को चारा खिलाने से क्या होता है?

गाय को खिलाएं हरा चारा। शास्‍त्रों में बुधवार को गाय की सेवा करना परमपुण्‍यदायी माना गया है। गाय का संबंध बुध ग्रह से होता है, इसलिए इस दिन गाय को हरा चारा या फिर पालक खिलाना चाहिए। कहते हैं गाय को हरा चारा खिलान से सभी देवता भी आपसे प्रसन्‍न होते हैं और आपको सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है।

गाय के लिए कौन सा चारा सबसे अच्छा है?

गाय को चारा खिलाने के फायदे - Benefits of Feeding Fodder to Cow
Benefits of Feeding Fodder to Cow

मकई, जई और जौ मवेशियों को खिलाए जाने वाले प्राथमिक अनाज हैं। जई, जिसकी उच्च फाइबर सामग्री के कारण कम ऊर्जा मूल्य है, को संभावित पाचन गड़बड़ी के संबंध में “सबसे सुरक्षित” अनाज माना जाता है।

शुक्रवार के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए?

1.शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।                                                                                                                              2. किसी खराब आंख वाले व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करें।                                                                                        3. शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए।

गाय को चारा खिलाने के फायदे - Benefits of Feeding Fodder to Cow
Benefits of Feeding Fodder to Cow

गाय को गुड़ देना चाहिए?

अमावस्या पर गाय को खिलाना और शादी के लिए गायों को गुड़ खिलाना, हिंदू धर्म में गाय को खिलाने के कुछ सबसे प्रसिद्ध ज्योतिषीय लाभ हैं । इनके अलावा गाय को केला खिलाने के फायदे भी हिंदू धर्म के विभिन्न संप्रदायों में व्यापक रूप से प्रचलित हैं।

 

 

 

Read More:

गोपाष्टमी की पूजा विधि कथा और महत्व – Importance of Gopashtami

गाय को चारा खिलाने के फायदे - Benefits of Feeding Fodder to Cow
Importance of Gopashtami

 

 

 

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply