You are currently viewing मॉर्निंग वॉक करने के फायदे,  मॉर्निंग वॉक क्यों जरूरी है – Benefits of Morning Walk

मॉर्निंग वॉक करने के फायदे, मॉर्निंग वॉक क्यों जरूरी है – Benefits of Morning Walk

सुबह की गई सैर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है। दिन का पहला पहर सुहावना और कम प्रदूषित होता है, जो आपके मन को शांत करता है व स्फूर्ति प्रदान करता है। पैदल चलने से आपकी शारीरिक कसरत होती है, जिससे आपको दिनभर स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। सबसे खास बात, मॉर्निंग वॉक की आदत से आपकी सुबह जल्दी उठने की इच्छाशक्ति मजबूत होती है।

मॉर्निंग वॉक क्यों जरूरी है – Why Morning Walk is Important

मॉर्निंग वॉक करने के फायदे, मॉर्निंग वॉक क्यों जरूरी है - Benefits of Morning Walk

 

मॉर्निंग वॉक करने के फायदे – Benefits of Morning Walk

 

 रोगो से लड़ने में सहायक:

मॉर्निंग वॉक करने के फायदे, मॉर्निंग वॉक क्यों जरूरी है - Benefits of Morning Walk

 

 

मॉर्निंग वॉक आपको आंतरिक और बाहरी रूप से स्वस्थ रखने का काम करती है। सुबह लगभग 20 से 30 मिनट की भागदौड़ आपके रक्त संचार को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है। शरीर के रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मॉर्निंग वॉक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है। सुबह की सैर आपके पाचन तंत्र, हृदय व फेफड़ों को स्वस्थ रखने का काम करती है और इनसे जुड़े रोगों से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाती है।

डिप्रेशन से मुक्ति दिलाता है:

मॉर्निंग वॉक करने के फायदे, मॉर्निंग वॉक क्यों जरूरी है - Benefits of Morning Walk

 

इस समय की सबसे बड़ी बीमारियों में डिप्रेशन को गिना जाता है।  अगर आप सुबह भ्रमण पर निकलते हैं, तो आप तनाव मुक्त हो सकते हैं।  सुबह की ताजगी भरी सैर मन-मस्तिष्क को शांत करने में मदद करेगी। शोध में पता चलता है कि अगर तनाव से ग्रसित इंसान रोज 20 से 40 मिनट की सैर करे, तो वो अपने तनाव का स्तर कम कर सकता है। इसलिए, डिप्रेशन से मुक्त होने के लिए आप रोजाना नियमित सुबह की सैर कर सकते हैं।

वजन घटाने में मदद:

अनियंत्रित खान-पान और खराब जीवनशैली मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। जब हम बिना शारीरिक परिश्रम के किसी भी वक्त भोजन का सेवन करने लग जाते हैं, तो इससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है। बाद में यही मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप इसे कम करना चाहते हैं, तो रोजाना नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करें। प्रतिदिन 30-40 मिनट की सैर आपकी अतिरिक्त कैलोरी को कम करने में मदद करेगी। मोटापे से परेशान लोगों पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि मात्र चलने से ही शरीर का फैट कम हो सकता है, शरीर में लचक बढ़ सकती है और मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है।

शरीर में स्फूर्ति:

सुबह की सैर से आपकी थकान दूर होती है और आप दिनभर खुद को फ्रेश महसूस कर सकते हैं। सुबह की ताजी हवा शरीर में स्फूर्ति प्रदान करने का काम करती है और आपको ऊर्जावान बनाती है। यहां तक कि मॉर्निंग वॉक कैंसर के मरीजों में भी थकान को दूर करने का काम करती है।

हृदय से जुड़े रोगों से लड़ने में मदद:

मॉर्निंग वॉक का सबसे बड़ा फायदा हृदय का ध्यान रखना भी है। सुबह की नियमित सैर आपको मजबूत बनाती है, जिससे आपको हृदय से जुड़े रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। हृदय की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सुबह की सैर अच्छा विकल्प हो सकता है।

शोध से पता चलता है कि मात्र चलने से हृदय संबंधी जोखिम 31 प्रतिशत तक कम हो सकता है। यह लाभ पुरुष और महिलाओं दोनों पर लागू होता है। हृदय स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए आप रोज सुबह की सैर का आनंद ले सकते हैं।

 

 

 

 

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे, चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता हैं – Ice Benefits for Skin

मॉर्निंग वॉक करने के फायदे, मॉर्निंग वॉक क्यों जरूरी है - Benefits of Morning Walk

 

 

 

 

 

Leave a Reply