You are currently viewing कपड़े कैसे चुने – How to Choose Clothes

कपड़े कैसे चुने – How to Choose Clothes

How to Choose Clothes:

कपड़े लेते समय ये ध्यान जरूर रखे की आपकी स्किन पर कौन सा कपड़ा सूट करता है और किस तरह के कपड़े को कैसी केयर चाहिए। अगर किसी को कपड़े खरीदने जाना है तो वो ज्यादातर अपने हाथों से कपड़े की पहचान करता है, लेकिन कभी कभी इसके बाबजूद भी कंफ्यूज रहते है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ कपड़ो के बारे में पूरी जानकारी देते है की कपड़ो को कैसे पहचाने ?

कपड़े कैसे चुने –

1. कॉटन –

कपड़े कैसे चुने - How to Choose Clothes
How to Choose Clothes

सबसे ज्यादा कॉमन फैब्रिक कॉटन होता है, लेकिन इसमें भी तरह तरह के फैब्रिक मिक्स कर इस्तेमाल किया जाता है। अगर देखा जाए तो प्योर कॉटन मैनेज करना मुश्किल होता है, लेकिन ये उन फैब्रिक्स में से एक है जो स्किन के लिए ज्यादा बेहतर होगा।

कॉटन कैसे पहचानें

  1. कॉटन सॉफ्ट नेचुरल फैब्रिक होता है और लाइट टेक्सचर वाला होता है।
  2. ये आसानी से सिकुड़ने वाला फैब्रिक होता है।
  3. कॉटन को आसानी से ड्रेप नहीं किया जा सकता है और अगर इसे डाई किया गया है तो इसका रंग बहुत बार छूटता है।
  4.  प्योर कॉटन बहुत हेवी तापमान सह सकता है, लेकिन इसे प्रेस करने के लिए पानी की जरूरत हो सकती है।
  5. ये फैब्रिक फूला-फूला दिखता है इसलिए कॉटन साड़ियां आसानी से मैनेज नहीं हो पाती हैं।

2. सिल्क-

कपड़े कैसे चुने - How to Choose Clothes
How to Choose Clothes

सिल्क वैसे तो नेचुरल फैब्रिक होता है, लेकिन इसे कई तरह के अलग फैब्रिक्स के साथ मिक्स किया जाता है। ये कुछ हद तक गर्म फैब्रिक होता है और इसमें अलग तरह की चमक होती है।

सिल्क कैसे पहचाने

  1. सिल्क में अलग तरह की चमक होती है। भले ही सिल्क को किसी अन्य फैब्रिक के साथ मिक्स किया जाए फिर भी ये शाइन करेगा।
  2. सिल्क को छूने पर ये एक बार में ठंडा लगेगा, लेकिन ये होता गर्म फैब्रिक है जिसे आप ज्यादा देर छुएंगे तो ये गर्मी का अहसास देगा।
  3. सिल्क को हाथ से धोने की जगह इसे ड्राई क्लीनिंग की जरूरत होती है।
  4. इसे खरीदने से पहले ध्यान रखें कि ये कई तरह की आती है। और ये जर्सी, टसर, बनारसी, वेलवेट कई तरह की हो सकती है।
  5. सिल्क काफी डेलिकेट फैब्रिक होता है इसलिए इसे छूने पर आपको इसका एहसास होगा।

3. डेनिम –

कपड़े कैसे चुने - How to Choose Clothes
How to Choose Clothes

डेनिम असल में कॉटन से बुनकर बनाया हुआ फैब्रिक है जो अपने टेक्सचर, ड्यूरेबिलिटी और कंफर्टेबिलिटी के लिए जाना जाता है। इसे जीन्स, ड्रेसेज, जैकेट, बेल्ट, बैग, जूते आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

डेनिम कैसे पहचानें

  1. इसे ध्यान से देखेंगे तो धागों की बुनाई साफी नजर आएगी।
  2. ये सख्त फैब्रिक होता है।
  3. अधिकतर इसे नीले रंग में डाई किया जाता है।
  4. ये फैब्रिक जितना धुलता है ये उतना सॉफ्ट होता जाता है।

4. शिफॉन-

कपड़े कैसे चुने - How to Choose Clothes
How to Choose Clothes

ये बहुत ही लाइटवेट फैब्रिक होता है और इसके स्कार्फ, स्कर्ट, साड़ी, ड्रेस आदि बहुत सारे कपड़े बनाए जाते हैं। शिफॉन प्रिंटेड और प्लेन दोनों तरीके का आता है।

शिफॉन कैसे पहचानें

  1. ये फैब्रिक काफी लाइटवेट होता है और इसमें अगर मोटी सुई का इस्तेमाल किया जाए तो गड्ढा पड़ जाता है।
  2. शिफॉन लाइट वेट तो होता है, लेकिन इसे संभालना थोड़ा मुश्किल होता है।
  3. शिफॉन को प्रेस करने की जरूरत कम होती है और ये बिल्कुल भी हाई तापमान बर्दाश्त नहीं कर पाता है।

5. सैटिन –

कपड़े कैसे चुने - How to Choose Clothes
How to Choose Clothes

कई लोगों को सैटिन और सिल्क में अंतर समझने में दिक्कत होती है, लेकिन सैटिन नेचुरल नहीं होता और पॉलिएस्टर मिक्स हो सकता है। ये बनता तो सिल्क, वूल, कॉटन से है, लेकिन इसमें मिक्स फैब्रिक का इस्तेमाल होता है।

सैटिन कैसे पहचानें?

  1. प्योर सिल्क के मुकाबले इसमें बहुत ज्यादा चमक होती है।
  2. इसका सरफेस काफी स्मूथ होता है। सिल्क से भी ज्यादा स्मूथ सरफेस पाने के लिए सैटिन इस्तेमाल होता है।
  3. ये लग्जरी फैब्रिक अच्छा तो लगता है, लेकिन स्किन पर सिल्क की तरह ये सॉफ्ट नहीं लगता।
  4. इसकी शाइन और लाइट वेट होने के कारण इसे वेडिंग गाउन, लॉन्जरी, साड़ी, टॉप आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  5. सैटिन फैब्रिक बहुत आसानी से फिसल जाता है इसलिए सैटिन की साड़ियों के लिए सेफ्टी पिन्स की जरूरत होती है।

 

 

Read more:-

कमर दर्द से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय – 6 Symptoms of Back Pain

कपड़े कैसे चुने - How to Choose Clothes
6 Symptoms of Back Pain

Leave a Reply