You are currently viewing आंखों का मेकअप कैसे करे – How to do Eye Makeup

आंखों का मेकअप कैसे करे – How to do Eye Makeup

How to do Eye Makeup

हर किसी को खूबसूरत और ग्लैमरस दिखना अच्छा लगता है। मेकअप लोगों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। पर ज्यादातर लोग मेकअप के नाम पर सिर्फ कंसीलर, फाउंडेशन, लिपिस्टिक और ब्लश लगाने में व्यस्त रहते हैं। और आंखों के मेकअप के बारे में सोचते भी नहीं है जबकि आंखों का मेकअप आपको एक अलग लुक देने में मदद करता है। अच्छे आंखों के मेकअप से थकावट को दूर कर चेहरे पर ताजगी लाई जा सकती है। सांवली त्वचा को साफ दिखाया जा सकता है। छोटी आंखों को बड़ा लुक दिया जा सकता है।

आई मेकअप क्या होता है?

आई मेकअप में सबसे पहले आइब्रो सेट किया जाता है उसके बाद कंसीलर से आई बेस तैयार किया जाता है। आई बेस तैयार हो जाने के बाद आईशैडो अप्लाई करके एक बहुत ही सुंदर सा आई लुक क्रिएट करना होता है।

आंखों का मेकअप कैसे करे – How to do Eye Makeup

आंखों का मेकअप कैसे करे - How to do Eye Makeup
How to do Eye Makeup

आंखों को सुंदर बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

1.आंखों को ठंडे पानी से धोएं ठंडे पानी से आंखों को धोने से आपकी आंखें ठंडी और साफ होती हैं।                                                               2. ठंडे टी बैग्स ठंडे टी बैग्स आंखों पर रखना त्वचा के लिए अच्छा होता है. …
3.आंखों की सुंदरता बनाए रखने के लिए आंखों को आराम देना बहुत ही जरूरी है।
4.आंखों को सुंदर रखने के लिए संतुलित आहार खाना चाहिए।

आईशैडो कितने प्रकार के होते हैं?

आंखों का मेकअप कैसे करे - How to do Eye Makeup
How to do Eye Makeup

पाउडर आईशैडो, स्टिक आईशैडो, ग्लिटर आईशैडो। इन सभी आईशैडो में आपको शिमर आईशैडो, मैट आईशैडो, साटन आईशैडो आदि की कई वैरायटी मिल जाएंगी। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं।

सबसे अच्छा आईशैडो कौन सा है।

लैक्मे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बहुत ही प्रसिद्ध और भरोसेमंद ब्रांड है। Lakme के इस Absolute Eyeshadow Palette को आप किसी भी मौके पर यूज़ कर सकते हैं। यह एक 12g का आईशैडो है, जो वेलवेट फिनिश देता है। 48 शिमर के साथ यह मैट शेड्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

आई मेकअप के लिए जरूरी चीजें

आंखों का मेकअप कैसे करे - How to do Eye Makeup
How to do Eye Makeup

आईलाइनर (eyeliner)
आई पेंसिल (eye pencil)                                                                                                                                                                आईशैडो (eyeshadow)
आई प्राइमर (eye primer)
आइब्रो पेंसिल (eyebrow pencils)
काजल (Kohl)
मस्करा (mascara)
आर्टिफिशियल पलकें (artificial or false eyelashes)                                                                                                                                आई मेकअप ब्रश (eye makeup brushes)
आई कर्लर (eye curler)
स्मज प्रूफ आइब्रो पाउडर (smudge proof eyebrow powder)

 

आंखों का मेकअप कैसे करे – How to do Eye Makeup

आंखों का मेकअप कैसे करे - How to do Eye Makeup
How to do Eye Makeup

सिंपल आई मेकअप simple eye makeup

1) कंसीलर
आई मेकअप लंबे समय तक टिके, इसके लिए सबसे पहले आई लिड पर कंसीलर लगाएं।

2) कॉम्पैक्ट
उसके बाद लूज़ पाउडर का प्रयोग करें, ताकि कंसीलर सेट हो जाए। इस तरह मेकअप का बेस बन जाएगा और वह लंबे समय तक टिका रहेगा।

3) आई शैडो
अपनी पसंद के अनुसार आई शैडो अप्लाई करें। चाहें तो 2-3 शेड्स को ब्लेंड करके आई मेकअप को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

4) आई लाइनर
अब ब्लैक, ब्राउन या मनपसंद शेड का आई लाइनर लगाएं।

आंखों का मेकअप कैसे करे - How to do Eye Makeup
How to do Eye Makeup

5) आई पेंसिल
फिर आई पेंसिल लगाकर उसे ईयर बड से स्मज कर लें। इससे आपको स्मोकी लुक मिलेगा और आंखें बड़ी नज़र आएंगी।

6)आइब्रो पेंसिल

अपनी आइब्रो को छोटे ब्रश की मदद से ऊपर की तरफ ब्रश करें। ब्रो पेंस‍िल से आप अपनी आइब्रो में नजर आ रही खाली जगह को भरें। आपको इस बात का ध्‍यान रखना है क‍ि आइब्रो को आप हल्‍के हाथों से ही पकड़ें। खाली जगह भरने के बाद आपको फ‍िर से ब्रश की मदद से आइब्रो को ऊपर की तरफ पुश करना है।

7)आर्टिफिशियल पलकें

आईलैश ग्लू लें और बहुत सावधानीपूर्वक फेक आईलैशेज के अंदरूनी हिस्से की स्ट्रिप पर लगएं। आप इस काम के लिए किसी छोटे ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब अगले स्टेप में, ग्लू लगे हुए आईलैशेज को अपनी आंख के पास लाएं और आपकी जो असली पलकें हैं उसके ठीक ऊपर लगाएं। कुछ मिनट तक रुकें ताकि ग्लू पूरी तरह से सुख जाए।

8) मस्करा
आख़िर में मस्कारा लगाएं। मस्कारा लगाने से पहले आई लैशेज (पलकों) को कर्ल ज़रूर कर लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 बेसिक मेकअप के लिए 7 स्टेप – 7 Steps for Basic Makeup

आंखों का मेकअप कैसे करे - How to do Eye Makeup
7 Steps for Basic Makeup

 

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply