Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye:
हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत रखा जाता है। भारत में व्रत की परंपरा सदियों से है। व्रत कई तरह के होते हैं- कुछ व्रत ऐसे होते हैं जिनमें पानी तक नही पिया जाता है जैसे कि, करवा चौथ, सकट चौथ, तीज, इत्यादि।
बहुत सारे लोग सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है ?
सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है?
1) व्रत के आलू
![सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye 1 सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye](https://i0.wp.com/hindigupsup.in/wp-content/uploads/2023/07/post-62.png?resize=1200%2C650&ssl=1)
व्रत के दिनों में कुछ खास चीजें ही खाई जाती हैं जिनमें से एक है आलू। व्रत के दिनों के लिए यह भुने आलू उत्तम है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए सेंधा नमक, हरी मिर्च और नीबू का रस डाल सकते है। सूखे आलू व्रत के साथ साथ आम दिनों में भी इस्तेमाल की जा सकती है। अगर आप का मन कुछ सादा खाने का है, तो आप जरूर ये ट्राय कर सकते है।
2) साबूदाने की फरारी खिचड़ी
![सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye 2 सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye](https://i0.wp.com/hindigupsup.in/wp-content/uploads/2023/07/post-59.png?resize=1200%2C650&ssl=1)
साबूदाने की फरारी खिचड़ी एक इंडियन व्यंजन है, जो अक्सर व्रत या उपवास के दौरान खाई जाती है। यह भारत में व्रत के दौरान भोजन के रूप में ली जाने वाली सबसे लोकप्रिय डिश है। इसके साथ ही लोग इसे आम दिनों में भी खाना काफी पसंद करते है। यह साबूदाना और मूंगफली दाना को मिलकर बनाई जाने वाली एक डिश है।
3) सिंघाड़े के चीले
![सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye 3 सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye](https://i0.wp.com/hindigupsup.in/wp-content/uploads/2023/07/post-61.png?resize=1200%2C650&ssl=1)
सिंघाड़े में कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, विटामिन बी 6, रिबोफ्लेविन आदि प्रचुर मात्रा में होता है। यह कच्चा भी खाया जाता है और उबाल कर भी। सिंघाड़े के व्यंजन उपवास के दिनों में भी बनाए जाते हैं। शरद नवरात्रि के समय भारत में सिंघाड़े बहुतायत में आते हैं। वैसे सिंघाड़े का आटा पुरे साल आसानी से मिल जाता है, अगर आपको सिंघाड़े का आटा ना मिले तो आप कूटू के आटे का प्रयोग कर सकते है।
4) कच्चे केले की टिक्की
![सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye 4 सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye](https://i0.wp.com/hindigupsup.in/wp-content/uploads/2023/07/post-63.png?resize=1200%2C650&ssl=1)
कच्चे केले में कार्बोहाइड्रेट, रेशे, विटामिन सी एवम् विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कच्चे केले में पके केले के मुक़ाबले में बहुत कम शर्करा होती है। केले आमतौर पर सभी व्रतों में खाए जाते हैं। कच्चे केले से बने यह फलाहारी टिक्की स्वाद में तो लाजवाब हैं ही सेहत के लिए भी सही हैं। आप इन टिक्की को बहुत कम चिकनाई लगाकर तवे पर सेक सकते हैं। इन स्वादिष्ट टिक्की को आप व्रत के अलावा भी खा सकते है।
5) कूटू के पराठे
![सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye 5 सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye](https://i0.wp.com/hindigupsup.in/wp-content/uploads/2023/07/post-64.png?resize=1200%2C650&ssl=1)
कूटू एक ऐसा फल है जिसे व्रत के दिनों में खाया जाता है। कूटू भारत में तो आसानी से मिल जाता है। कूटू के आटे से कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। जैसे कि कूटू की पकौड़ी, कूटू की पूरी, कूटू के चीले, कूटू का हलवा, कूटू के पराठे इत्यादि। ये सब आप व्रत के दौरान खा सकते है।
6) खीरे,आलू और मूंगफली का सलाद
![सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye 6 सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye](https://i0.wp.com/hindigupsup.in/wp-content/uploads/2023/07/post-65.png?resize=1200%2C650&ssl=1)
खीरे में 90 प्रतिशत पानी होता है और यह बहुत ठंडक पहुँचाने वाला फल/सब्जी है। यहाँ हमने खीरे, आलू और मूँगफली का सलाद बताया है जो कि ख़ासतौर पर व्रत की दिनों के लिए अति उत्तम रहता है। खीरा, आलू, और मूँगफली यह सभी चीजें ज़्यादातर परिवारों में व्रत के दिन में खाए जाते हैं।
7) फलों का सलाद दही की ड्रेसिंग
![सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye 7 सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye](https://i0.wp.com/hindigupsup.in/wp-content/uploads/2023/07/post-66.png?resize=1200%2C650&ssl=1)
फलों का यह सलाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है। इसमें कैल्शियम, विटामिन, और कई महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। जिनकी हमें उपवास के दौरान ज़रूरत होती है। इस सलाद के लिए फलों का चयन आप मौसम और उपलब्धता के अनुरूप कर सकते हैं। तो बनाइए फटाफट बनने वाला यह सलाद और इसका आनंद लीजिये।
Read more:-
साबूदाने की फरारी खिचड़ी कैसे बनाई जाती है – Tasty Sabudana Khichdi Recipe
![सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye 8 सावन के व्रत में क्या क्या खा सकते है - Sawan ke Vrat me Kya Khana Chhaiye](https://i0.wp.com/hindigupsup.in/wp-content/uploads/2023/07/hindi-73.png?resize=300%2C231&ssl=1)
You must be logged in to post a comment.