You are currently viewing बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं – Special Theme to Celebrate Children’s Birthday

बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं – Special Theme to Celebrate Children’s Birthday

Special Theme to Celebrate Children’s Birthday:

बर्थडे ज़िंदगी का एक खास मौका होता है। ऐसे में इस खास मौके का सेलिब्रेशन भी तो खास होना चाहिए। हर बच्चे का पहला जन्मदिन उसके पूरे परिवार के लिए बेहद खास होता है। इसी वजह से लोग बेबी के फर्स्ट बर्थडे को स्पेशल और यादगार बनाने की खूब कोशिश करते हैं। कई बार काफी प्लानिंग के बाद भी चीजें अच्छी नहीं हो पाती, क्योंकि कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना पैरेंट्स भूल जाते हैं। यहां जन्मदिन मनाने के लिए कई बेहतरीन टिप्स बताये है जिनसे बच्चे का जन्मदिन यादगार बन सकता है। चलिए तो जानते है फिर बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं ?

Special Theme to Celebrate Children’s Birthday

हर बच्चे का पहला जन्मदिन लोग धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। आप भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है। अगर आप पार्टी नहीं करना चाहते, तो किसी ट्रिप में जा सकते हैं या फैमिली डिनर भी प्लान कर सकते हैं। आगे हम बच्चे का पहले बर्थडे मनाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

1. पिंक कलर थीम

बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं - Special Theme to Celebrate Children's Birthday
Special Theme to Celebrate Children’s Birthday

गुलाबी रंग की ओर लड़कियों काफी आकर्षित होती हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी की पहली बर्थडे पार्टी थीम पिंक रख सकते हैं। इस थीम के हिसाब से पूरे घर की सजावट गुलाबी रंग से कर दें। साथ ही पिंक केक और बच्ची के लिए इसी रंग की ड्रेस भी बनवा लें। इस थीम से मैच करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी फ्रूट केक बनवा सकते हैं। साथ ही पार्टी में आने वाले गेस्ट को भी पिंक कलर के कपड़े में ही तैयार होकर आने के लिए कहा जा सकता है।

2. रेनबो थीम

बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं - Special Theme to Celebrate Children's Birthday
Special Theme to Celebrate Children’s Birthday

रंग बिरंगी चीजें हमेशा बच्चों को आकर्षित करती हैं। ऐसे में बेटी के पहले जन्मदिन की थीम भी कलरफुल हो, तो बेहतर होगा। ऐसा करने के लिए आप जन्मदिन पार्टी को रेनबो थीम पर रखा जा सकता है। आप इस पार्टी में आने वाले मेहमान और उनके बच्चों को रंग बिरंगे कपड़े पहनकर आने के लिए कह सकते हैं। साथ ही अपनी बेटी के लिए भी सतरंगी कपड़े खरीद लें। इसके अलावा, और पार्टी की डेकोरेशन भी रंग बिरंगी ही करें।

3. बार्बी थीम

बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं - Special Theme to Celebrate Children's Birthday
Special Theme to Celebrate Children’s Birthday

छोटी बच्चियों को बार्बी डॉल बेहद पसंद होती है, इसलिए उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बार्बी थीम रख सकते हैं। बार्बी डॉल वाला केक और बार्बी डेकोरेशन देखकर आपकी बेटी जरूर खुश हो जाएगी। साथ ही इस थीम में आप अपनी बेटी को बार्बी लुक में तैयार करें। आप पार्टी में आने वाले दूसरे बच्चों को भी बार्बी लुक दे सकते हैं या फिर उनके पेरैंट्स को उन्हें बार्बी लुक में लाने के लिए कह सकते हैं।

4. एंजल थीम

बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं - Special Theme to Celebrate Children's Birthday
Special Theme to Celebrate Children’s Birthday

इस थीम में आप अपनी बेटी की ड्रेस के पीछे पंख लगवाने के साथ ही उसे एक स्टार वाली छड़ी पकड़ा सकते हैं। पार्टी में आने वाले सभी मेहमान को बताए कि पार्टी एंजल थीम पर है, जिससे कि वो अपने बच्चों को भी परियों की तरह सजाकर पार्टी में लाएं। इस दौरान केक और अन्य सजावट भी एंजल जैसी ही रखें। इसके लिए स्टार वाली लाइट और पंख वाली डेकोरेशन कर सकते हैं।

5. गार्डन थीम

बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं - Special Theme to Celebrate Children's Birthday
Special Theme to Celebrate Children’s Birthday

लड़कियों के लिए इस थीम को रखने के लिए खुली जगह हो, तो अच्छा होगा। पेड़-पौधों के आसपास इस थीम का मजा ही अलग होगा। आप अपनी बेटी के लिए फूलों और घास जैसी दिखने वाली ड्रेस बनवा सकते हैं। इस पार्टी में अधिकतर चीजें हरी घास जैसी या फूलों की तरह रंगबिरंगी होंगी। ऐसे में आप बर्थडे केक को किसी फल या फूल के आकार का भी बनवा सकते हैं।

आगे हम बच्चे का पहले बर्थडे मनाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

घर में – बच्चे का पहला जन्म दिन घर में ही माना सकते हैं। इसके लिए घर को बच्चों के खिलौने व उसे आकर्षित करने वाले चीजों से सजा दें। साथ ही रिश्तेदार और उनके बच्चों को बुला सकते हैं, जिनके साथ आपका बच्चा खेल सके। इसके लिए आप घर के अंदर के हॉल को या फिर फ्रंट व बैक यार्ड को चुन सकते हैं।

हॉल बुक करके – अगर आप अपने बच्चे का पहला जन्मदिन बाहर मानना चाह रहे हैं, तो हॉल बुक करके लोगों को बुला सकते हैं। हॉल बुक करने के बाद बस आपको उन्हें सजावट की थीम बतानी होगी और खाने का न्यू बस अब तैयार हैं आप पार्टी देने के लिए।

क्लब हाउस – अगर आप किसी सोसाइटी में रहते हैं, तो बच्चे का पहला बर्थडे सोसाइटी के क्लब हाउस में सेलिब्रेट कर सकते हैं। क्लब हाउस में पर्याप्त जगह होती है। वहां पार्टी में आने वाले बच्चे आराम से खेल सकते हैं।

रेस्टोरेंट – अगर बच्चे के पहले जन्म दिन में सिर्फ कुछ करीबी लोगों को ही बुलाना चाहते हैं, तो इसे किसी रेस्टोरेंट में जाकर केक और कुछ सजावट के साथ मनाया जा सकता है। अगर चाहे तो पूरा रेस्टोरेंट बुक करके बड़ी भी पार्टी दे सकते हैं।

घूमने का प्लान – आउटिंग पर जाकर भी आप अपने बेबी का फर्स्ट बर्थडे मना सकते हैं। आप सभी रिश्तेदारों के साथ किसी खास जगह पर जाएं। आप इसके लिए कोई चिल्ड्रन पार्क भी बुक कर सकते हैं।

 

 

Read more:-

बच्चो को जन्मदिन पर कैसी ड्रेस पहनाये – How to Dress up Little Girl for Birthday Party

बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे खास मनाएं - Special Theme to Celebrate Children's Birthday
How to Dress up Little Girl for Birthday Party

Leave a Reply