टेस्टी मावा बर्फी और मैंगो रबडी बनाने की रेसिपी – Tasty Mawa Burfi and Mango Rabdi Recipe

Tasty Mawa Burfi and Mango Rabdi Recipe:

मावा बर्फी और मैंगो रबडी ये दोनों ही खाने में बेहद स्वादिस्ट लगती है। साथ में ये बनाने में बहुत ही आसान है तो कभी भी कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप इसे जरूर बनाये। घर में कोई फंक्शन हो तो आप इसे बना सकते है। गांव से लेकर शहर तक सभी इन मीठे पकवानो को सोख से खाते है। चलिए तो जानते है इस मजेदार मावा बर्फी और मैंगो रबड़ी की रेसिपी के बारे में।

टेस्टी मावा बर्फी और मैंगो रबडी बनाने की रेसिपी-

1) मावा बर्फी बनाने की रेसिपी – 

टेस्टी मावा बर्फी और मैंगो रबडी बनाने की रेसिपी - Tasty Mawa Burfi and Mango Rabdi Recipe
Tasty Mawa Burfi and Mango Rabdi Recipe

सामग्री :

खोवा / मावा 375 ग्राम

चीनी 1/2 कप

लिक्विड ग्लुकोस 1 छोटी चम्मच

इलाईची का पावडर

बनाने की विधि :

1. खोया और चीनी साथ में एक बड़े से नॉन स्टिक कढ़ाई में धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह घुल जाए और खोया पिघलने लगे।

2. फिर इसमें लिक्विड ग्लूकोज़ डालकर लगातार चलाते हुए बीस मिनिट तक पकाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे।

3. अब छोटी इलाइची पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

4. अब इस मिश्रण को घी लगे हुए अल्यूमिनियम ट्रे पर फैलाएँ। ठंडा होने दें और जमने दें। फिर चौकोर या डायमन्ड आकार के टुकड़े काटें और परोसें।

2) मैंगो रबडी बनाने की रेसिपी – 

Tasty Mawa Burfi and Mango Rabdi Recipe

सामग्री :

आम 2 (500 ग्राम)

चीनी 70-80 ग्राम काजू – 4

बादाम 4

इलायची – 4

पिस्ते 8-10

दूध – 1 लीटर

बनाने की विधि :

1. दूध को भारी तले की कढ़ाही में डालकर गरम करने रखिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी मीडियम कर दीजिये।

2. दूध पर मलाई की हल्की परत जमने पर उसे कलछी से उठाकर, कढ़ाही के किनारे लगा दीजिये। कढाई में दूध गाड़ा होकर एक तिहाई रह जाने तक पका लीजिये।

3. बादाम ,काजू पिस्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए और इलायची को छील कर पाउडर बना लीजिए।

4. आम को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए। दूध के गाड़ा हो जाने पर इसमें चीनी और कतरे हुये काजू-बादाम-पिस्ते डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बन्द कर दीजिये।

5. अब रबड़ी में आम के बारीक कटे हुए टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं और इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिए।

6. आम की स्वादिष्ट लच्छेदार रबड़ी बनकर तैयार है। इसे प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से आम के टुकड़े और काजू-बादाम-पिस्ते डालकर गार्निश कीजिए।

 

 

Read more:

तरह-तरह का हलवा बनाने की रेसिपी – 4 Types of Tasty Halwa Recipes

4 Types of Tasty Halwa Recipes

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version