What is 5 Benefits of Eating Soaked Black Gram: अक्सर आपने घरों में देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह उठकर भीगे हुए चने खाने चाहिए। भीगे हुए चने कई लोग खाते हैं। कुछ लोग जिम करने के बाद तो कुछ लोग इसे नाश्ते के रूप में लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएं तो आपको कितने फायदे मिलेंगे ? अगर नहीं पता तो हम आपको बताते हैं। दरअसल चने में कई पोषक तत्वों के साथ विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग प्रकार से लाभदायक हैं। नीचे जानें भीगे चने खाने के 5 फायदे।
What is 5 Benefits of Eating Soaked Black Gram
काले चने का सेवन अधिकतर लोग किसी-न-किसी तरीके से करते ही हैं। कई लोग काले चने की दाल बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग चने को रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग चने उबालकर खाते हैं। इसके अलावा चने को भिगोकर भी खाया जा सकता है। भिगोए हुए चने खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चने में प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोस्फॉरस, जिंक, कॉपर, विटामिन बी3 और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा चने में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। भीगे हुए चने खाने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, भीगे चने खाने के फायदे क्या हैं?
भीगे हुए काले चने खाने के फायदे क्या है – Benefits of Eating Soaked Black Gram
1. पाचन में सुधार करे

पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना भीगे हुए चने खा सकते हैं। दरअसल, चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर आंतों और पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है, पेट से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या यानी गैस, कब्ज या अपच है, तो आप भीगे हुए चने खा सकते हैं। गैस से छुटकारा पाने के लिए आप भीगे हुए चने में नींबू का रस, जीरा का पाउडर छिड़क सकते हैं।
2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

भीगे चने खाने से आपका हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। चने में एंटीऑक्सीडेंट्स एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा चने में मौजूद पोटैशियम, फोलेट और मैग्नीशियम भी हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको हृदय रोग है, तो भीगे चने का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
3. खून की कमी को दूर करे

खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। भीगा हुआ चना रोज खाने से आपको चने में मौजूद आयरन की प्राप्ति होती रहेगी। आयरन आपके शरीर में पर्याप्त खून की मात्रा को बनाए रखने में मदद करेगा। इसलिए रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करें।
4. वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोजाना सुबह भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इससे आप ओवरइटिंग करने से बचेंगे और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। भीगे हुए चने को आप नाश्ते में खा सकते हैं। इससे आपको बार-बार खाने की इच्छा कम हो जाएगी।
5. महिलाओं के लिए लाभकारी भीगे चने

भीगे चने खाना महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, चने में सैपोनिन्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है, जो स्तर कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। इसके साथ ही भीगे चने खाने से ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकने में मदद मिल सकती है। भीगे चने खाने से मेनोपॉज के बाद के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिल सकती है। महिलाएं अपनी समस्याओं को कम करने के लिए चने को देसी घी में भूनकर खा सकती हैं।
Read More:
सुबह नाश्ते में खाएं ये 8 हेल्दी फूड्स – 8 Healthy Foods for your Breakfast

You must be logged in to post a comment.