You are currently viewing CBDT क्या है , CBDT का फुलफॉर्म क्या है – What is CBDT, Full Form of CBDT.

CBDT क्या है , CBDT का फुलफॉर्म क्या है – What is CBDT, Full Form of CBDT.

CBDT क्या है , CBDT का फुलफॉर्म क्या है – What is CBDT, full form of CBDT.

CBDT क्या है , CBDT का फुलफॉर्म क्या है - What is CBDT, full form of CBDT.
Full Form of CBDT.

 

 

किसी भी देश की आय का मुख्य स्रोत टैक्स होता है | यह टैक्स देश के नागरिकों द्वारा चुकाया जाता है, जिसका उपयोग सरकार नागरिकों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने में करती है | भारत में टैक्स से सम्बंधित कार्य सीबीडीटी (CBDT) केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा किया जाता है | सीबीडीटी को केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 के द्वारा अधिकार प्रदान किये गये है | इसके द्वारा वह टैक्स की गतिविधियों को सरल करने और टैक्स प्राप्त करने का कार्य करता है | इस पेज पर सीबीडीटी (CBDT) क्या है, CBDT फुल फार्म, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के बारें में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है|

सीबीडीटी (CBDT) का फुल फॉर्म Central Board of Direct Taxes है | हिंदी भाषा में इसे केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नाम से जाना जाता है | समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में इसे केवल CBDT के नाम से ही सम्बोधित किया जाता है|

सीबीडीटी क्या है
सीबीडीटी (CBDT) वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का एक अंग है | सीबीडीटी की स्थापना 1 जनवरी 1964 को की गयी थी | सीबीडीटी को केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 के द्वारा शक्तियां प्रदान की गयी | इसके द्वारा प्रत्यक्ष करों के लिए नीति और योजनाओं का निर्माण किया जाता है | आयकर विभाग के लिए दिशा निर्देश केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा ही प्रदान किये जाते है | भारत में सीबीडीटी प्रत्यक्ष कर कानून का पालन करवाने में मुख्य भूमिका का निर्वहन करती है |

CBDT क्या है , CBDT का फुलफॉर्म क्या है – What is CBDT, full form of CBDT.

CBDT क्या है , CBDT का फुलफॉर्म क्या है - What is CBDT, full form of CBDT.
Full Form of CBDT

सीबीडीटी की स्थापना
केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1924 के द्वारा केंद्रीय राजस्व बोर्ड की स्थापना की गयी थी | स्थापना के समय केंद्रीय राजस्व बोर्ड को प्रत्यक्ष कर तथा अप्रत्यक्ष कर को प्राप्त करने और नीति निर्माण करने का अधिकार प्रदान किया गया था | प्रत्यक्ष कर तथा अप्रत्यक्ष कर का प्रबंधन केवल एक बोर्ड के द्वारा नहीं संचालित नहीं किया जा सका | बोर्ड के द्वारा कई कमियों का उजागर होने लगी |

इसके लिए केंद्रीय राजस्व बोर्ड को दो भागों में विभाजित कर दिया गया | यह विभाजन 1 जनवरी 1964 को लागू किया गया | यह दोनों भाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड तथा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नाम से प्रचलित हुए | केद्रीय राजस्व बोर्ड का विभाजन केद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 की धारा 3 के अंतर्गत किया गया था |

 

सीबीडीटी के अध्यक्ष और सदस्य कौन-कौन हैं (Chairman and Members of CBDT)
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रमोद चंद्रा मोदी ​है| सीबीडीटी के सदस्य (प्रशासन) श्री प्रभाष शंकर, सदस्य (लेखापरीक्षा और न्यायिक) श्री के एम प्रसाद, सदस्य (आयकर एवं राजस्व) श्री एस. के. गुप्ता (अतिरिक्त प्रभार), सदस्य (अन्वेषण) श्री प्रमोद चंद्रा मोदी (अतिरिक्त प्रभार), सदस्य (विधि) श्रीमती सीमा खुराना पात्रा, सदस्य (कर दाता सेवाएं एवं पद्धति) श्री एस. के. गुप्ता है |

 

 

 

READ MORE:

वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए नई कर व्यवस्था – Standard Deduction in New Tax

CBDT क्या है , CBDT का फुलफॉर्म क्या है - What is CBDT, full form of CBDT.
Standard Deduction in New Tax

 

Leave a Reply