You are currently viewing फल खाने के 10 फायदे – 10 Benefits of Fruits

फल खाने के 10 फायदे – 10 Benefits of Fruits

  10 Benefits of Fruits:

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी है। फल ऐसे जरुरी आहार देते हैं जो सेहत और दिमाग की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसके आलावा फल खाने के कई कारण है। आइये जानते इस आर्टिकल के माध्यम से फल खाने के 10 फायदे (10 Benefits of Fruits) के बारे में साथ में फल हमारे लिए कितना फायदेमंद है।

 फल खाने के 10 फायदे - 10 Benefits of Fruits
10 Benefits of Fruits

फल किस तरह से स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद ?- How is Fruit Beneficial for Health?

 फल खाने के 10 फायदे - 10 Benefits of Fruits
10 Benefits of Fruits

जो लोग रोजाना फल खाते हैं उन लोगों के बीमार होने के आसार कम हो जाते हैं। फल ऐसे जरुरी आहार देते हैं जो सेहत और दिमाग की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसके अलावा फल खाने के ऐसे कई सारे कारण हैं।

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए फलों का सेवन करना बहुत अहम है। फलों को आप सेहतमंद स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। सभी फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और बीमारी से लड़ने के लिए जरुरी एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

 फल खाने के 10 फायदे – 10 Benefits of Fruits

 फल खाने के 10 फायदे - 10 Benefits of Fruits
10 Benefits of Fruits

 

1. लो ब्लड कोलेस्टॉल

फलों में फाइबर भी पाया जाता है। फाइबर शरीर में कैटाबोलिक प्रोसेस में मदद करता है। इससे कोलेस्टॉल लेवल कम रहता है और दिल की बीमारी के आसार कम हो जाते हैं।

2. कैंसर होने के कम आसार

जो लोग अपनी डाइट में फलों को शामिल करते हैं उन लोगों को कैंसर होने के आसार कम हो जाते हैं। फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। और बीमारी को दूर रखते हैं। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन प्रोस्टेट कैंसर के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

3. दिल की सेहत

ताजे फल पोटैशियम से भरपूर होते हैं। केले में पोटैशियम ज्यादा पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपकी डाइ में फल शामिल हैं तो आपको दिल की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं।

4.  आंखों की रोशनी में सुधार

ताजे फल खाने से आंखों से जुड़ी कई परेशानी दूर हो सकती है। जब आप ताजे फल और सब्जियां खाते हैं तब आंखों की बीमारी आपके बहुत रहती हैं। फलों में ल्यूटिन और ज़ेक्सथिन पाए जाते हैं जो इसका मुख्य कारण है।

5.  डायबटीज होने के कम आसार

जब हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं तब आपको डायबटीज होने का खतरा कम हो जाता है। फाइबर से भरपूर हरी सब्जियां और फल खाने से सेहत अच्छी रहती है और वहीं प्रोसेसड फूड खाने से वजन से जुड़ी परेशानी आ सकती है।

6. ताजा फल मोटापा दूर रखते हैं

लोगों को लगता है फल खाने से मोटे हो जाते हैं क्योंकि इनमें प्राकृतिक शुगर होता है। फलों में पाया जाने वाले शुगर का असर वैसा नहीं होता है जैसे बाकी शुगर का होता है। फलों में फाइबर, फाइटोकेमिकल्स, और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो प्राकृतिक शुगर को धीरे- धीरे खून में लेकर आते हैं।

7. पाचन शक्ति के लिए लाभदायक

फलों में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो स्वस्थ पाचन शक्ति के लिए लाभदायक है। फलों का सेवन करने से पाचन शक्ति स्वस्थ रहती है और कब्ज़ से छुटकारा मिलता है।

8. पथरी होने के कम आसार

फलों में सही मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो पथरी होने के आसार को कम कर देता है। इसके अलावा पोटैशियम की मात्रा कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा दिल की बीमारी होने के आसार भी ज्यादा हो जाते हैं।

9. रेड ब्लड सेल

ताजे फलों में फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके होने से शरीर में रेड ब्लड सेल प्रोड्यूज होती रहती है। यह गर्भवति महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।

10. दिमाग तेज करते हैं

चिंता और सूजन इंसान के दिमाग पर असर करती है। फलों एंथोसायनिन पाया जाता है जो इन सभी को कम कर सकता है। यही कारण है जिससे फलों को दिमाग तेज बनाने के लिए जाना जाता है। इसलिए फलों का सेवन अभी से शुरु कर दें।

 फलों के सेवन के साथ इन बातों का ध्यान रखना चाहिए :-

 फल खाने के 10 फायदे - 10 Benefits of Fruits
10 Benefits of Fruits

दिन में 2 या 2 से कम फलों का सेवन करें। रोजाना फलों को खाने की बात आती है तो मौसम के अनुसार फलों का सेवन करें।

फलों में प्राकृतिक शुगर होती है। अधिक मात्रा में फलों का सेवन करने से इंसुलिन और ग्लूकोज का लेवल खराब हो सकता है। जिन लोगों को डायबटीज है या फिर जो लोग वजन कम करने की राह पर हैं वो लोग फलों का सेवन अधिक मात्रा में ना करें।

 

 

 

 

Read more:-

सेब खाने के फायदे – Benefits of Apple

 फल खाने के 10 फायदे - 10 Benefits of Fruits
Benefits of Apple

 

Leave a Reply