गुड़ खाने के 7 फायदे – 7 Benefits of Jaggery

अक्सर आपने लोगों को खाने के बाद गुड़ खाते हुए देखा होगा, स्वास्थ्य के लिए इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए हम 7 Benefits of Jaggery के फायदे जानते हैं। गुड़, गन्नों से तैयार किया जाता है, प्राकृतिक रूप से मीठा होने के साथ गुड़ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस ने भी गुड़ खाने को सेहत के लिए विशेष लाभकारी बताया गया है।

7 Benefits of Jaggery

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी की जगह पर गुड़ का सेवन करना ज्यादा लाभकारी हो सकता है। गुड़, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम का बेहतर स्रोत माना जाता है, जो रक्त से लेकर हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने तक में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि भले ही गुड़ मीठा होता है पर डायबिटीज रोगियों के लिए भी इसका सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।

गुड़ खाने के 7 फायदे – 7 Benefits of Jaggery

गुड़ खाने के 7 फायदे - 7 Benefits of Jaggery
7 Benefits of Jaggery

 1. दुरुस्त हो जाता है पाचन तंत्र

गुड़ में फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। अगर आप भोजन के बाद गुड़ खाते हैं तो इससे पेट को फिट रखने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है। सर्दियों में गुड़ के सेवन से ठंड से भी राहत मिलती है।

2. सर्दी होने पर

सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है, और आप इसका काढ़ा भी बनाकर ले सकते हैं।

 3. जोड़ों का दर्द होता है दूर

ठंड के दिनों में अक्सर जोड़ों के दर्द फिर उभर आते हैं। इसके चलते सभी उम्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। दर्द की वजह से वे कहीं घूम भी नहीं पाते और पूरा समय घर में ही बिताने को मजबूर होते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए गुड़ (Benefits of Gud) और अदरक का सेवन किया जा सकता है। रोजाना गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

गुड़ खाने के 7 फायदे - 7 Benefits of Jaggery
7 Benefits of Jaggery

 4. आंखों की रोशनी

इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ये आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। गुड़ शरीर से हानिकारक पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है। इसे खाने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

 5. डायबिटीज में कर सकते हैं गुड़ का सेवन?

शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ का सेवन डायबिटीज में किया जा सकता है, यह रिफाइंड शुगर की जगह मीठे का विकल्प हो सकता है, पर गुड़ के कारण भी ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है। हालांकि मधुमेह में गुड़ खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 10 ग्राम गुड़ में लगभग 65%-85% सुक्रोज होता है, इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, ऐसे में इसके सेवन से शुगर बढ़ सकता है।

गुड़ खाने के 7 फायदे - 7 Benefits of Jaggery
7 Benefits of Jaggery

 6. मुंहासों में मिलता है आराम

जवानी में चेहरे पर मुंहासे होना सामान्य बात होती है। इन मुहांसों के जरिए शरीर के हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिससे बॉडी को फायदा होता है लेकिन इससे चेहरा भी बिगड़ने लगता है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए आप गुड़ (Benefits of Gud) का सेवन शुरू कर सकते हैं। गुड़ खाने से चेहरे पर मुंहासे बनने रुक जाते हैं, जिससे आपके चेहरे पर रौनक बनी रहती है।

 7. पीरियड्स की परेशानी करे दूर

सुबह गुड़ का सेवन करने से पीरियड्स में होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। यह शरीर के दर्द और ऐंठन को कम करने में प्रभावी है। साथ ही यह ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान सुबह के समय गुड़ का सेवन आपके लिए प्रभावी हो सकता है।

गुड़ खाने के 7 फायदे - 7 Benefits of Jaggery
7 Benefits of Jaggery

 पूछे जाने वाले सवाल:

 a.रोज रोज गुड़ खाने से क्या होता है?

गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप एनीमिया के शिकार हैं, तो खाने में गुड़ का सेवन जरूर करें। इसे खाने से आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण होने में सहायता मिलती है। गुड़ खाने से पीरियड के दर्द में राहत मिलती है।

 b.गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?

वैसे तो दिनभर में गुड़ को कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सोने से पहले गुड़ के सेवन करने से बचना चाहिए। रात को गुड़ के सेवन से दांत संबंधी दिक्कतें, शरीर में सूजन और दस्त की समस्या भी हो सकती है। गुड़ का फायदा तभी होता है, जब इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

गुड़ खाने के 7 फायदे - 7 Benefits of Jaggery
7 Benefits of Jaggery

 c.सुबह खाली पेट गुड़ खाने से क्या फायदा होता है?

गुड़ आयुर्वेद के अनुसार गुड़ में औषधीय गुण पाए जाते हैं। …
खाली पेट गुड़ खाने के फायदे …
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
पाचन शक्ति बेहतर होती है।
गुड़ पेट में कब्ज आदि समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
आयरन की कमी दूर करे।
शरीर की थकान दूर हो।

1गुड़ खाने के 7 फायदे - 7 Benefits of Jaggery
7 Benefits of Jaggery

 d.क्या गुड़ से वजन बढ़ सकता है?

गुड़ खाने से निश्चित रूप से वजन बढ़ेगा । अगर आपको गुड़ का सेवन करना ही है तो मध्यम मात्रा में करें। अगर गुड़ के सेवन से बचा जा सकता है, तो यह निश्चित रूप से किसी अन्य प्रकार की चीनी के सेवन से जुड़ी भविष्य की स्वास्थ्य स्थितियों को रोक देगा। डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से सख्त परहेज करना चाहिए।

 

 

 

Read More:

चीकू खाने के फायदे – 5 Benefits of Eating chikoo

गुड़ खाने के 7 फायदे - 7 Benefits of Jaggery
5 Benefits of Eating chikoo

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top