बेर का फल औषधीय गुणों से युक्त होने के कारण हर प्रकार से लाभदायक होता है, तो चलिए Advantages and Disadvantages of Eating Jujube – बेर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं। लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से भी बेर खाने के अनेकों फायदे हैं। बेर के फल, पत्तियों और बीज का उपयोग अनेक प्रकार से आयुर्वेद में किया जाता है। बेर का फल अपच और पित्तनाशक माना जाता है। इसके बीज गर्भावस्था में मतली, उल्टी और पेट दर्द को रोकने के लिए भी प्रयोग में लाये जाते हैं। बेर की पत्तियां और जड़ें आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने में भी उपयोग में लायी जाती हैं।
Advantages and disadvantages of eating jujube
बेर के फल में विटामिन सी, कैल्शियम, लोहा, फास्फोरस, पोटेशियम और जस्ता प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से यह शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) को भी मजबूत करता है। पारंपरिक चिकित्सा और अनिद्रा जैसी बीमारियों के इलाज में भी बेर का प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार बेर के बीजों में घातक बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी होती है
बेर खाने के फायदे और नुकसान – Advantages and disadvantages of eating jujube
बेर खाने के फायदे (Benefits of Jujube)
1.पेट दर्द से राहत
पेट से संबंधित किसी भी समस्या में बेर खाना बहुत ही लाभदायक होता है। पेट में दर्द होने की स्थिति में बेर खाए जा सकते हैं, अगर आपको अपच की समस्या है तो आप बेर को नमक और काली मिर्च के साथ खा सकते हैं, तुरंत ही राहत मिलेगी। कफ की समस्या होने पर बेर को सुखाकर बारीक पीस लें और फिर उस पाउडर का सेवन करें।
2.स्वस्थ्य हृदय
बेर खाने के फायदे हृदय पर भी दिखाई दे सकते हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, बेर में कई के फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स होते हैं। ये भी एंटी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी हृदय रोग से बचाव करने की क्षमता प्रदर्शित करते हैं। ऐसे में हृदय रोग के जोखिम से बचने के लिए बेर का सेवन किया जा सकता है।
3.बेर हड्डियों को करें मजबूत (Jujube ke Fayde Bones ke liye)
बेर के नियमित सेवन से हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है क्योकि हड्डियों में कैल्शियम और फास्फोरस एक अलावा कॉपर पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अहम भूमिका निभाते है। हड्डियों की मजबूती के लिए बेर का सेवन किया जा सकता है।
4.कैंसर की रोकथाम के लिए
अमीनो एसिड, बायोएक्टिव पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव, मानव कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में आवश्यक माने गए हैं। बेर में इनका मौजूद होना बताता है कि इसका सेवन कैंसर की रोकथाम के लिए प्रभावी हो सकता है (7)। गौर करें कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसका डॉक्टर से इलाज करवाना जरूरी है। बेर को कैंसर का उपचार नहीं माना जा सकता है।
5.खांसी की छुट्टी
खांसी की समस्या को दूर करने में भी बेर लाभदायक है। बेर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं, जिनके कारण खांसी से छुटकारा मिलता है। यही नहीं, बुखार की समस्या को दूर करने में भी बेर फ़ायदेमंद है। इसके लिए आप बेर का जूस पिएं। बेर को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। कफ होने पर इस पाउडर का प्रयोग करने से लाभ मिलता है।
6.पिंपल्स से छुटकारा
वयस्क हों या किशोर, पिंपल्स और त्वचा संबंधी समस्याएं सबको परेशान करती हैं। त्वचा के रोगों को ठीक होने में लंबा समय लगता है लेकिन बेर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जिनसे त्वचा को मुहांसों, दाग-धब्बों, झुर्रियों और ऐसी ही कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
7.त्वचा को स्वस्थ रखना
बेर के फायदे में त्वचा को स्वस्थ रखने भी शामिल है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर पब्लिश एक शोध के मुताबिक, बेर में वुंड हीलिंग प्रभाव होता है, जो त्वचा के घाव भर सकता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन निकालकर त्वचा को साफ कर सकता है।
यही नहीं, बेर को एक्जिमा के कारण होने वाली खुजली को भी दूर करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, बेर का तेल त्वचा की सूजन को बढ़ने से रोकने की क्षमता भी रखता है। बेर को डाइट में शामिल करके ये फायदे उठाए जा सकते हैं।
बेर खाने के नुकसान
- लेटेक्स से एलर्जी होने पर भी व्यक्ति को बेर का सेवन नही करना चाहिए।
- जिन लोगों को मधुमेह की बीमारी से उन लोगों को बेर का सेवन नहीं करना चाहिए।
- ज्यादा मात्रा में बेर का सेवन करने से गैस की प्रोब्लेम हो जाती है।
- बेर खाने के बाद आपको अपने दाँत ब्रुश करना चाहिए क्योकि यह दाँत के लिए थोड़ा नुकसानदेह है।
- बेर को अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए क्योकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर जो गैस और पेट की सूजन आदि परेशानी दे सकता है.
Read More:
अंगूर खाने के 10 फायदे – 10 Benefits of Eating Grapes
Comments are closed.