You are currently viewing नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन – 9 Hill Stations to Visit in Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन – 9 Hill Stations to Visit in Nepal

दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में से एक नेपाल में घूमने की जगह – 9 Hill Stations to Visit in Nepal बहुत ही खूबसूरत है जो अपनी खूबसूरती से हर साल दुनियाभर के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है। नेपाल में आप को कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो यहां आने वाले पर्यटकों को कभी निराश नहीं करते। नेपाल की अद्भुत संस्कृति देखने लायक है। ऊंचाई वाले पहाड़ों के लिए जाना जाने वाले इस देश में दुनियां का सबसे अधिक ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट पर्वत भी मौजूद है। हिमालय के मनोरम दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। दुनिया के 10 सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतों में से 8 पर्वत नेपाल में ही स्थित है इसलिए दुनियाभर के लोग यहां पर ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए आते हैं।

9 Hill Stations to Visit in Nepal

नेपाल दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत देश है जिसको ‘दुनिया की छत’ के रूप में भी जाना जाता है। नेपाल एक प्यारा हिमालयी देश है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। नेपाल आने वाले लोग यहां की यात्रा कई कारणों से करते हैं जैसे कुछ लोग यहां के बड़े-बड़े पर्वतों के आकर्षण में आते हैं तो कई लोग हिमालय में चढ़ाई या ट्रेकिंग करने के लिए नेपाल आते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो नेपाल की संस्कृति और यहां के खास पर्यटक स्थलों को देखने के लिए आते हैं। खूबसूरत पहाड़ की चोटियों के साथ-साथ नेपाल बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख धार्मिक केंद्र भी है। नेपाल की सबसे खास बात यह है कि इस देश में अपराध की दर काफी काम है जिसकी वजह से यह एक बहुत ही सुरक्षित पर्यटन देश बन जाता है।

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन – 9 Hill Stations to Visit in Nepal

1. पोखरा नेपाल का प्रमुख पर्यटन स्थल – Pokhara Tourism Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन - 9 Hill Stations to Visit in Nepal
9 Hill Stations to Visit in Nepal

पोखरा नेपाल देश की एक महानगरी हैं। पोखरा नेपाल के पर्यटक राजधानी के साथ-साथ काठमांडू के बाद सबसे बड़ा दूसरा शहर है। यह शहर 900 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित होने के साथ-साथ अपने अंदर कई ऐसे पर्यटक स्थल को बसाये हुए हैं, जहां आए दिन पर्यटकों की अधिक संख्या में भीड़ होती हैं। पोखरा शहर के अंदर बसे हुए पर्यटन स्थल की सूची के बारे में बात की जाए तो फेवा झील, शांति स्तूप, ताल बाराही मंदिर, घोरपानी हिल्स, डेविस फॉल आदि का नाम शामिल है।

2. काठमांडू, नेपाल – Kathmandu Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन - 9 Hill Stations to Visit in Nepal
9 Hill Stations to Visit in Nepal

काठमांडू नेपाल की बेहद ही आकर्षक राजधानी है। काठमांडू एक ऐसा शहर है, जहां 15 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। ये शहर 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जिसकी वजह से पूरे साल यहां ठंडक रहती है और लोगों को भी यहां ट्रैवल करने में बेहद मजा आता है। काठमांडू, अपने मठों, मंदिरों, और आध्यात्मिकता के साथ-साथ शांति वाली जगह के रूप में भी जाना जाता है। प्रकृति की खूबसूरती में ठहरकर यात्रियों को यहां कुछ अलग ही अनुभव करने को मिलता है।

3. स्वयंभूनाथ मंदिर, नेपाल – Swayambhunath Nepal

3 114
9 Hill Stations to Visit in Nepal

अगर आप स्वयंभूनाथ मंदिर जाना चाहते हैं, तो ये मंदिर काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये काठमांडू का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। स्वयंभू स्तूप, मंदिर परिसर का प्रमुख आकर्षण है। इस मंदिर के आसपास आपको कई बंदर देखने को मिल जाएंगे, जिस वजह से इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। नेपाल की यात्रा में इस मंदिर को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

4. भक्तपुर, नेपाल – Bhaktapur Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन - 9 Hill Stations to Visit in Nepal
9 Hill Stations to Visit in Nepal

काठमंडू घाटी में मौजूद भक्तपुर नेपाल में घूमने की सबसे खास जगहों में शामिल है। यहां आपको कई मंदिर और तीर्थस्थल देखने को मिल जाएंगे। भक्तपुर को भक्तों का शहर भी कहा जाता है। हालांकि, काठमांडू की तुलना में आपको यहां कम भीड़ देखने को मिलेगी। यहां की घुमावदार सड़कों में पैदल चलने का मजा ही अलग है। इस शहर का मुख्य आकर्षण दरबार स्क्वायर और 55-विंडो पैलेस हैं।

5. लुम्बिनी, नेपाल – Lumbini Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन - 9 Hill Stations to Visit in Nepal
9 Hill Stations to Visit in Nepal

लुम्बिनी गौतम बुद्ध का जन्म स्थान है, जो हिमालय के पर्वतों से घिरा पड़ा है। आपको बता दें, लुम्बिनी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इसके स्तूप और मठ इसे बेहद खास बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इस जगह को सम्राट अशोक के स्मारक स्तब्ध के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप नेपाल आने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लुम्बिनी में शास्त्रों का अध्ययन करने, धर्म के बारे में जानने और दिमाग को शांत करने के लिए जरूर जाएं। लुम्बिनी में माया देवी का भी मंदिर है, जिसमें माया देवी की मूर्ति की पूजा की जाती है।

6. चितवन नेशनल पार्क, नेपाल – Chitwan National Park Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन - 9 Hill Stations to Visit in Nepal
9 Hill Stations to Visit in Nepal

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं, तो आपको नेपाल का मशहूर चितवन राष्ट्रीय उद्यान को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। आपको बता दें, नेशनल पार्क एशिया का सबसे अच्छे वन्यजीव में आता है, जहां लोग काफी संख्या में आते हैं। इस नेशनल पार्क में आप बंगाल बाघ, एक सींग वाले गैंडों और ऐसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों को देख सकते हैं। कई विदेशी जानवरों के साथ-साथ यहां आपको कई हाथी, तेंदुए, गैंडे, भालू और भारतीय बाइसन भी देखने को मिल जाएंगे। आप यहां जंगल सफारी के साथ-साथ हाथी और डोंगा की सवारी भी कर सकते हैं।

7. नेपाल के पर्यटन स्थल जनकपुर – Janakpur, Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन - 9 Hill Stations to Visit in Nepal
9 Hill Stations to Visit in Nepal

जनकपुर नेपाल का ऐतिहासिक शहर है जो की रामायण काल से जुड़ा हुआ है। यह स्थान भगवान राम का विवाह स्थल और मां सीता का जन्म स्थान माना जाता है। इस शहर में कई खूबसूरत मंदिर स्थित है जहां पर आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा इस शहर में कई तालाब मौजूद है जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। जनकपुर भारत के सीमा के नजदीक स्थित है।

8. नेपाल में घूमने की अच्छी जगह बौद्धनाथ स्तूप – Boudhanath Stupa, Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन - 9 Hill Stations to Visit in Nepal
9 Hill Stations to Visit in Nepal

नेपाल का यह बौद्ध स्तूप दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध स्तुपो में से एक है जो नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्तूप को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। अगर आप नेपाल की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

9. नेपाल में घूमने की जगह चंद्रगिरी हिल्स – Chandragiri Hills, Nepal

नेपाल में घूमने योग्य हिल स्टेशन - 9 Hill Stations to Visit in Nepal
9 Hill Stations to Visit in Nepal

चंद्रगिरी हिल्स काठमांडू से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए इस स्थान से आप हिमालय पर्वत श्रृंखला के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। केबल कार की सवारी यहां पर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देता है। प्रकृति प्रेमियों के बीच नेपाल का यह छोटा सा हिल स्टेशन काफी लोकप्रिय है।

 

Read More:

वीरगाथा महराणा प्रताप की – Veer Gatha of Maharana Pratap

वीरगाथा महराणा प्रताप की - Veer Gatha of Maharana Pratap
Veer Gatha of Maharana Pratap

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply