You are currently viewing आई मेकअप करने का सही तरीका – Right Step to do Eye Makeup

आई मेकअप करने का सही तरीका – Right Step to do Eye Makeup

Right Step to do Eye Makeup: आंखों का मेकअप करना आजकल लड़कियों की पहली पसंद है। आई लाइनर से लेकर आईशैडो तक सब कुछ इसमे शामिल रहता है। आंखों को खूबसूरत दिखाने में जहां आईशैडो का खास योगदान होता है। वहीं अगर इसे सही तरीके से ना लगाया जाए तो पूरे चेहरे का मेकअप खराब दिख सकता है। वैसे तो हल्के-फुल्के शैडो को लगाने के लिए खास ट्रिक की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर आप किसी खास जगह पर जाने के लिए आई मेकअप कर रही हैं। तो आई शैडो लगाने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए।

Right Step to do Eye Makeup

अपनी आंखों का मेकअप सही तरीके से करना आपके पूरे लुक के लिए गेम-चेंजर हो सकता है, एक गलत कदम और आप सिंड्रेला की बजाय किसी डरावनी युवती की तरह दिख सकती हैं। आंखों के लिए सही रंगों, तकनीकों का उपयोग करना और यह जानना महत्वपूर्ण है कि कौन से आई शैडो आपकी आंखों को अलग दिखाएंगे। हालांकि, हर बार आई मेकअप एकदम परफेक्ट हो यह संभव नहीं हो पाता है। क्योंकि आई मेकअप करना आसान नहीं है खासकर उन महिलाओं के लिए, जो पहली बार आई मेकअप कर रही हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आज हम आपके लिए ये स्टेप-बाई-स्टेप आई मेकअप करने के कुछ टिप्स लेकर आये हैं, जिसे फॉलो करके आप कभी भी आई मेकअप करने में नहीं चूकेंगी।

आई मेकअप करने का सही तरीका – Right Way to do Eye Makeup

Step 1 – आई मेकअप करने से पहले टेप लगाएं।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

अगर पहली बार आईशैडो लगा रही हैं तो टेप का इस्तेमाल करना सही होगा। इसकी मदद से आंखों पर परफेक्ट तरीके से आईशैडो लगेगा। टेप को आंखों के बाहरी किनारे पर लगाएं। फिर इसी के शेप के अनुसार आईशैडो लगाएं।

Step 2 – आई प्राइमर का इस्तेमाल करें।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

आई मेकअप करने के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आप हमेशा आई प्राइमर का इस्तेमाल करें। क्योंकि आई प्राइमर आपकी आंखों के मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने का काम करता है। आई प्राइमर मेकअप को आसानी से ग्लाइड करने के लिए एक चिकना बेस बनाने में भी मदद करता है। इसलिए सबसे पहले थोड़ा-सा आई प्राइमर लगाएं और इसे सूखने दें। फिर इसके बाद आई शैडो बेस का उपयोग करें ताकि आपके शेड्स को व्यवस्थित करने के लिए एक अच्छा बेस मिल सके यदि आपके पास आई शैडो बेस नहीं है। तो आप फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट या कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Read More: आंखों का मेकअप कैसे करे – How to do Eye Makeup

Step 3 – सही ब्रश का चुनाव करें।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

आंखों पर आईशैडो लगाने या फिर शेड ब्लैंड करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज आई ब्रश है। क्योंकि अगर आप परफेक्ट आई मेकअप करना चाहती हैं, तो आपको सही आई ब्रश के बारे में पता होना चाहिए। कुछ लड़कियां आईमेकअप करने के लिए एक ही ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि एक बार में ही महिलाएं कई कलर के शेड लगाती हैं, तो ऐसे में उन्हें ब्रश को बार-बार धोना पड़ता है।

Step 4 – शेड्स का चुनाव करें।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

 

ऐसे शेड्स चुनें जिनका उपयोग आप रोजमर्रा के कैज़ुअल लुक के लिए कर सकें। इसके लिए आप एक लाइट टोन का चुनाव कर सकती हैं। अब कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं और दुबारा आई शैडो अप्लाई करें। इसके लिए चाहें तो 2-3 शेड्स को ब्लेंड करें. सबको इस तरह से ब्लेंड करें कि कोई ज्यादा या कम ना लगे।

Step 5 – हल्के शेड को सिलेक्ट करें।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

जब आप आंखों पर प्राइमर लगा लें, तो अब आपको आई मेकअप करने के लिए आईशैडो सिलेक्ट करना होगा। लेकिन बेहतर होगा की आप हल्के शेड का चुनाव करें। क्योंकि कई महिलाएं शुरुआत में आईशैडो तो ठीक से लगा लेती हैं, लेकिन फिर भी एक परफेक्ट लुक नहीं आ पाता जैसा आना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शुरुआत में कई महिलाएं डार्क शेड का इस्तेमाल करती हैं, जो उनके चेहरे पर अच्छे नहीं लगते हैं। इसलिए आप शुरू में हल्के और सिंपल आईशैडो का इस्तेमाल करें। साथ ही, आप शेड के साथ आईशैडो के कलर कॉम्बिनेशन का भी ध्यान रखें और ज्यादा स्टाइलिश आई मेकअप नहीं करें।

Step 6 – आई लाइनर लगाएं।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

आई लाइनर लगाएं और आंखों के सभी कोण को ऐसे उभारें कि वो नजर आए। अब आई पेंसिल से ईयर बड से स्मज करके नए लुक दें। इस दौरान अगर आप काजल लगाना चाहती हैं तो वो भी लगा सकती हैं।

Step 7 – पलकों को कर्ल करें।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

अब पलकों को कर्ल करने के लिए आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें और उससे पलकों को टच अप दें। आपके पास अगर समय ना हो तो आप इसे नहीं भी कर सकते हैं।

Step 8 – मस्करा लगाएं।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

लास्ट टचअप देने के लिए आप अंत में मस्करा लगा सकती हैं. इसमें आप आंखों को अधिक डिफाइन करने के लिए और आकार देने के लिए फिर से आईलाइनर का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह आप अपने रोजमर्रा के जीवन में सिंपल आईमेकअप कर सकती हैं। इस आई मेकअप को आप अपने मीटिंग या फिर पार्टी के लिए भी प्रयोग कर सकती हैं।

आखिर में काजल लगाएं।

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
Right Step to do Eye Makeup

आंखों का सारा मेकअप हो जाने के बाद आखिर में काजल लगाना चाहिए। काजल को थोड़ा ध्यान से लगाना चाहिए, अगर काजल फैल जाता है, तो रूई के जरिए उसे साफ कर लें। काजल लगाने के बाद आपका आईमेकअप पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगा।

 

 

 

Read More:

फेशियल करने के 10 फायदे – 10 Benefits of Facials

आई मेकअप करने का सही तरीका - Right Step to do Eye Makeup
फेशियल करने के 10 फायदे – 10 Benefits of Facials

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply