You are currently viewing अरबी के फायदे – 8 Benefits of Arbi

अरबी के फायदे – 8 Benefits of Arbi

अरबी को वैज्ञानिक रूप से कोलोकैसिया एस्कुलेंटा  के तौर में जाना जाता है और ये अरैसी प्लांट फैमिली से संबंधित है, तो चलिए जानते हैं अरबी के फायदे। बोरिंग दिखने वाली अरबी पोषक तत्वों का पॉवरहाउस मानी जाती है। ये उन आवश्यक पोषक तत्वों से भरी हुई है, जो ज्यादातर लोगों को अपनी डाइट के माध्यम से पर्याप्त नहीं मिलते हैं।

8 Benefits of Arbi

अरबी जिसे अंग्रेज़ी में तारो के नाम से भी जाना जाता है। ये एक ऐसी सब्जी है जिसे स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। भारत के अलग-अलग हिस्से में अरबी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, और कुछ लोग इसके पत्तों की पकौड़ी बनाकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसकी सब्जी। कई जगहों पर तो इसे व्रत में फलाहार के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि अरबी में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 6 और फोलेट भी अधिक मात्रा में होता है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, जिंक,फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। अरबी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको अरबी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

अरबी के फायदे - 8 Benefits of Arbi
8 Benefits of Arbi

अरबी क्या है? (What is Arbi?)

अरबी की खेती कन्द, और पत्तों के लिए होती है। यह वातकारक है, इसलिए अरबी से बने व्यंजनों में वात के शमन के लिए अजवायन को डाला जाता है। यह वातकारक होते हुए भी हृदय रोगों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलता है। अरबी को तेल में पकाकर खाने से इसका स्वाद बहुत ही उत्तम हो जाता है।

अरबी के फायदे – 8 Benefits of Arbi

अरबी के फायदे - 8 Benefits of Arbi
8 Benefits of Arbi

 1.पाचन तंत्र में अरबी के लाभ

अरबी खाने के लाभ ये हैं कि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिस कारण यह हमारे पाचन तंत्र के लिए उत्तम आहार है (1)। फाइबर की मदद से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है, जिस कारण भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह गैस, ऐंठन, कब्ज और दस्त जैसी बीमारी को भी रोकने में मदद कर सकता है ।

 2.अरबी के सेवन से कब्ज की परेशानी में लाभ

कब्ज एक ऐसी बीमारी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। पेट की इस बीमारी के कारण लोगों का खान-पान बहुत बदल जाता है। अरबी के गुण इस रोग में भी काम आते हैं। अरबी के कंद का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कब्ज की परेशानी ठीक होती है।

अरबी के फायदे - 8 Benefits of Arbi
अरबी के फायदे – 8 Benefits of Arbi

 3.वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपनी डेली डाइट में अरबी को शामिल करते हैं, तो ये आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करने में मदद कर सकती है। क्योंकि ये सब्जी डाइजेशन प्रोसेस को धीमा कर देती है, ये पेट को ज्यादा समय तक भरा हुआ बनाए रखती है। ये आपको ज्यादा खाने और अतिरिक्त कैलोरी लेने से रोकती है, जिससे कि वजन घटना है।

 4.ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में

Taro Root यानी अरबी में स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है और दो तरह के कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। अरबी का सेवन डाइजेशन और कार्बोहाइड्रेट्स के अवशोषण को स्लो करता है और खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर में आने वाले उछाल को रोकता है।

अरबी के फायदे - 8 Benefits of Arbi
8 Benefits of Arbi

 5.स्वस्थ आंखों के लिए अरबी के फायदे

अरबी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र में आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन-ए, सी व जिंक जैसे जरूरी तत्व भी पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाकर इससे होने वाली बीमारियों को दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

 6.बालों के झड़ने की समस्या में अरबी के फायदे

अरबी के फायदे - 8 Benefits of Arbi
8 Benefits of Arbi

बालों का झड़ना एक आम परेशानी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। महिला हो या पुरुष, सभी बालों को झड़ने से रोकने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कई बार उपाय से पूरी तरह फायदा नहीं मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार, अरबी के गुण से बालों का झड़ना रुक सकता है। अगर आपके बाल गिर रहे हों तो अरवी के कंद का रस निकालकर सिर पर मालिश करें।

 7.इम्यूनिटी के लिए

पोषक तत्वों से भरपूर अरबी के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जिससे इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

अरबी के फायदे - 8 Benefits of Arbi
8 Benefits of Arbi

 8.मांसपेशियों के लिएः

अरबी में मौजूद मैग्नीशियम आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। अरबी में विटामिन ई, आयरन, कॉपर, जिंक,फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर और हृदय रोगों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अरबी की तासीर क्या होती है?

अरबी की तासीर ठण्डी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है और इसके पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन पत्तों से अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते हैं। अरबी का कंद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है।

अरबी के फायदे - 8 Benefits of Arbi
8 Benefits of Arbi

अरबी में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

अरबी में फाइबर, विटामिन बी 6, विटामिन ई, फास्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज शामिल हैं. अपनी डाइट में अरबी को शामिल करने से आपको अपनी सेहत को बेहतर बनाने और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर रखने में मदद मिल सकती है.

क्या अरबी सेहत के लिए खराब है?

“तारो रूट फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी और ई का एक बड़ा स्रोत है, और विभिन्न प्रकार के संभावित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जिसमें रक्त शर्करा प्रबंधन, आंत और हृदय स्वास्थ्य में सुधार शामिल है,” उसने लिखा।

 

 

 

Read More:

हल्दी के फायदे – Uses of Turmeric

हल्दी के फायदे - Uses of Turmeric
Uses of Turmeric

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply