You are currently viewing भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ – Benefits of Fig

भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ – Benefits of Fig

क्या आप जानते है भीगे हुए अंजीर आपको इन तरीको से फायदेमंद हो सकता है। भीगे हुए अंजीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट करें।  तो आइये जानते है भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ (Benefits of Fig)के बारे में की यह स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है।

अंजीर के फायदे- Benefits of figs

 भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ - Benefits of Fig
Benefits of Fig

अंजीर क्या है -What is Fig

अंजीर या सूखी अंजीर एक स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है। ये आकार में गोल होता है। इसके बीच में कुछ बीज होते हैं। भीगे हुए अंजीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रात को 1 से 2 अंजीर को ½ कप पानी में भिगोकर कर रख सकते हैं।  इसका सेवन आप सुबह खाली पेट करें।  इसके साथ आप बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट भी भीगो कर रख सकते हैं।

भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ - Benefits of Fig
Benefits of Fig

 

अंजीर में कौन कौन से पोषक तत्व होते है

 भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ - Benefits of Fig
Benefits of Fig

 

अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन जैसे मिनरल से पोषक तत्व होते हैं।  इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे गुण होते हैं। पीएमएस की समस्या से जूझ रही महिलाओं को भी लक्षणों को कम करने के लिए अंजीर खाने की सलाह दी जाती है।

भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ – Benefits of Fig

शुगर लेवल को बनाए रखता है

अंजीर में उच्च मात्रा में पोटैशियम होता है जो आपके शरीर शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। भीगा हुआ अंजीर खाने से डायबिटीज में  ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आप सलाद, स्मूदी, कॉर्नफ्लेक्स बाउल या ओट्स में कटे हुए अंजीर को शामिल कर सकते हैं।

कब्ज को रोकता है

अंजीर में फाइबर होता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता है।कब्ज से जूझ रहे लोग इससे बचने और स्वस्थ आंत को बनाए रखने के लिए अपने आहार में अंजीर को शामिल कर सकते हैं।

वजन घटाने में मदद करता है

 भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ - Benefits of Fig
Benefits of Fig

 

अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो अंजीर को अपने डाइट में भी शामिल किया जा सकता है। अंजीर में फाइबर होता है।ये वजन कम करने के लिए आवश्यक हैं और अंजीर आपके शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर देने का काम करता है। आप इसका सेवन कम मात्रा में करें क्योंकि इसमें कैलोरी होती है और अंजीर की अधिकता आपका वजन बढ़ा सकती है।

हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ाता है

 भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ - Benefits of Fig
Benefits of Fig

 

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखने का काम करता है।अंजीर शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है जो हृदय संबंधी समस्याओं का एक प्रमुख कारण है।

स्वस्थ हड्डियों के लिए

अंजीर में कैल्शियम होता है। ये आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हमारा शरीर अपने आप कैल्शियम का उत्पादन नहीं करता है, इसलिए दूध, सोया, हरी पत्तेदार सब्जियां और अंजीर जैसे फूड का सेवन किया जाता है।

 

 

 

 

Read more:-

भिंडी खाने के 5 फायदे – 5 Benefits of Okra

 भीगे हुए अंजीर खाने के लाभ - Benefits of Fig
5 Benefits of Okra

Leave a Reply